IUNNATI SHIV PURAN शिव पुराण बाईसवां अध्याय – शिव सती का हिमालय गमन

शिव पुराण बाईसवां अध्याय – शिव सती का हिमालय गमन

शिव पुराण 

बाईसवां अध्याय – श्री रूद्र संहिता (द्वितीय खंड)

विषय:-शिव सती का हिमालय गमन

कैलाश पर्वत पर श्रीशिव और दक्ष कन्या सती जी के विविध विहारों का विस्तार से वर्णन करने के बाद ब्रह्माजी ने कहा-

 नारद! एक दिन की बात है कि देवी सती भगवान शिव को प्रेमपूर्वक प्रणाम करके दोनों हाथ जोड़कर खड़ी हो गईं। उन्हें चुपचाप खड़े देखकर भगवान शिव समझ गए कि देवी सती के मन में कुछ बात अवश्य है, जिसे वह कहना चाह रही हैं। तब उन्होंने मुस्कुराकर देवी सती से पूछा कि हे प्राणवत्सला! कहिए आप क्या कहना चाहती हैं? यह सुनकर देवी सती बोलीं

 हे भगवन्! वर्षा ऋतु आ गई है। चारों ओर का वातावरण सुंदर व मनोहारी हो गया है। हे देवाधिदेव ! मैं चाहती हूं कि कुछ समय हम कैलाश पर्वत से दूर पृथ्वी पर या हिमालय पर्वत पर जाकर रहें। वर्षा काल के लिए हम किसी योग्य स्थान पर चले जाएं और कुछ समय वहीं निवास करें।

 देवी सती की यह प्रार्थना सुनकर भगवान शिव हंसने लगे। हंसते हुए ही उन्होंने अपनी पत्नी सती से कहा कि प्रिये! जहां पर मैं निवास करता हूं, वहां पर मेरी इच्छा के विरुद्ध कोई भी आ-जा नहीं सकता है। मेघ भी मेरी आज्ञा के बिना कैलाश पर्वत की ओर कभी नहीं आएंगे। वर्षा काल में भी मेघ सिर्फ नीचे की ओर ही घूमकर चले जाएंगे।

 हे प्रिये! तुम्हारी इच्छा के विरुद्ध कोई भी तुम्हें परेशान नहीं कर सकता। फिर भी यदि आप चाहती हैं तो हम हिमालय पर्वत पर चलते हैं। तत्पश्चात भगवान शिव अपनी पत्नी सती के साथ हिमालय पर चले गए। कुछ समय वहां प्रसन्नतापूर्वक विहार करने के पश्चात वे पुनः अपने निवास पर लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

शिव पुराण आठवां अध्याय द्वितीय खंडशिव पुराण आठवां अध्याय द्वितीय खंड

शिव पुराण  आठवां अध्याय –  श्री रूद्र संहिता (द्वितीय खंड) विषय:-काम की हार  सूत जी बोले- हे ऋषियो! जब इस प्रकार प्रजापति ब्रह्माजी ने कहा, तब उनके वचनों को सुनकर

शिव पुराण तीसवां अध्यायशिव पुराण तीसवां अध्याय

शिव पुराण  तीसवां अध्याय- श्री रूद्र संहिता (द्वितीय खंड)  विषय:- सती द्वारा योगाग्नि से शरीर को भस्म करना ब्रह्माजी से श्री नारद जी ने पूछा- हे पितामह! जब सती जी

शिव पुराण अट्ठाईसवां अध्याय- शिव-पार्वती संवादशिव पुराण अट्ठाईसवां अध्याय- शिव-पार्वती संवाद

शिव पुराण  अट्ठाईसवां अध्याय – श्री रूद्र संहिता (तृतीय खंड) विषय:–शिव-पार्वती संवाद ब्रह्माजी कहते हैं-नारद! परमेश्वर भगवान शिव की बातें सुनकर और उनके साक्षात स्वरूप का दर्शन पाकर देवी पार्वती