IUNNATI HINDU PANCHANG HINDU VEDIC PANCHANG

HINDU VEDIC PANCHANG

 वैदिक पंचांग व राशिफल~* 🌞

🌤️  *दिनांक – 06 जनवरी 2023*

🌤️ *दिन – शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत – 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन – दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास – पौष मास*

🌤️ *पक्ष – शुक्ल* 

🌤️ *तिथि – पूर्णिमा 07 जनवरी प्रातः 04:37 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

🌤️ *नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि 12:14 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

🌤️ *योग – ब्रह्म सुबह 08:11 तक तत्पश्चात इन्द्र*

🌤️  *राहुकाल – सुबह 11:23 से दोपहर 12:44 तक*

*🌞 सूर्योदय- 07:18*

🌦️ *सूर्यास्त – 18:10*

👉  *दिशाशूल -पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- पौषी पूर्णिमा माघ स्नान प्रारंभ*

🔥 *विशेष – पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *गुरुमूर्ति पूजा में कैसी हो* 🌷

🙏🏻 *पूजा में गुरु की चरण सहित की  तस्वीर हो….. पूरी, वो पूजा में रखनी चाहिये |*

🙏🏻 *

 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *सर्वफलप्रदायक माघ मास व्रत* 🌷

👉🏻 *06 जनवरी से लेकर 05 फरवरी तक माध स्नान (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार माघ मास दिनांक 22 फरवरी से) |*

🙏🏻 *पुण्यदायी स्नान सुधारे स्वभाव*

*माघ मास में प्रात:स्नान (ब्राम्हमुहूर्त में स्नान) सब कुछ देता है | आयुष्य लम्बा करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य व सदाचरण देता है | जो बच्चे सदाचरण के मार्ग से हट गये हैं उनको भी पुचकारके, इनाम देकर भी प्रात:स्नान कराओ तो उन्हें समझाने से, मारने-पीटने से या और कुछ करने से वे उतना नहीं सुधर सकते हैं, घर से निकाल देने से भी इतना नहीं सुधरेंगे जितना माघ मास में सुबह का स्नान करने से वे सुधरेंगे |*

🙏🏻 *तो माघ स्नान से सदाचार, संतानवृद्धि, सत्संग, सत्य आचरण उदारभाव आदि का प्राकट्य होता है | व्यक्ति की सुंदरता माने समझ उत्तम गुणों से सम्पन्न हो जाती है | उसकी दरिद्रता और पाप दूर हो जाते हैं | दुर्भाग्य का कीचड़ सूख जाता है | माघ मास में सत्संग-प्रात:स्नान जिसने किया, उसके लिए नरक का डर सदा के लिए खत्म हो जाता है | मरने के बाद वह नरक में नहीं जायेगा | माघ मास के प्रात:स्नान से वृत्तियाँ निर्मल होती हैं, विचार ऊँचे होते हैं | समस्त पापों से मुक्ति होती है | ईश्वरप्राप्ति नहीं करनी हो तब भी माघ मास का सत्संग और पुण्यस्नान स्वर्गलोक तो सहज में ही तुम्हारा पक्का करा देता है | माघ मास का पुण्यस्नान यत्नपूर्वक करना चाहिए |*

🙏🏻 *यत्नपूर्वक माघ मास के प्रात:स्नान से विद्या निर्मल होती है | मलिन विद्या क्या है ? पढ़-लिखके दूसरों को ठगो, दारु पियो, क्लबों में जाओ, बॉयफ्रेंड – गर्लफ्रेंड करो – यह मलिन विद्या है | लेकिन निर्मल विद्या होगी तो इस पापाचरण में रूचि नहीं होगी | माघ के प्रात:स्नान से निर्मल विद्या व कीर्ति मिलती है | ‘अक्षय धन’ की प्राप्ति होती है | रूपये – पैसे तो छोड़के मरना पड़ता है | दूसरा होता है ‘अक्षय धन’, जो धन कभी नष्ट न हो उसकी भी प्राप्ति होती है | समस्त पापों से मुक्ति और इन्द्रलोक अर्थात स्वर्गलोक की प्राप्ति सहज में हो जाती है |*

🙏🏻 *‘पद्म पुराण’ में भगवान राम के गुरुदेव वसिष्ठजी कहते हैं कि ‘वैशाख में जलदान. अन्नदान उत्तम माना जाता है और कार्तिक में तपस्या, पूजा लेकिन माघ में जप, होम और दान उत्तम माना गया है |’*

🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻
🌷
🍀
🌹
🌻
🌺
🌸

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप अपनी कुछ योजनाओं की शुरुआत करने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो आप उन्हें शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी पर किसी तीसरे के कारण शक कर सकते हैं, जिसके कारण कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप किसी बड़े निवेश को करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी कार्यों की ओर पूरा ध्यान लगाएंगे और आपके कुछ शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। किसी रुके हुए काम के समय से पूरा ना होने के कारण आज आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको संतान से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं लगानी है, नहीं तो वह उन्हे तोड़ सकती हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी बाहरी व्यक्ति के सामने अपने मन में चल रही बातों को जाहिर करने से बचना होगा। शेयर मार्केट में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सरल स्वभाव के कारण आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। आपको अपने किसी प्रिय की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो बाद में वह आप का मजाक बना सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप अपनी किसी उलझन को लेकर उनसे बातचीत कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर यदि आपकी कुछ चिंताएं चल रहे थे उससे आप परेशान रह सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें किसी जिम्मेदारी के मिलने से घबराना नहीं है, वह उसे बखूबी निभाना होगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, इसलिए आज कोई ऐसी वैसी बात के लिए वाद-विवाद भी ना पड़े। संतान को लेकर यदि आप कुछ परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी कम होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और आप धन का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करेंगे। किसी को उधार देने से बचे, नही तो आपके उस धन के डूबने की संभावना अधिक है। व्यापार कर रहे लोगों को किसी निर्णय को बड़े सदस्यों की मदद से लेना बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों  के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपको आज अपनी उर्जा को इधर-उधर के कामों में लगाने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और धार्मिक गतिविधियों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कामकाज के दौरान  यदि कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें धैर्य व संयम से काम ले। आपको किसी व्यापार संबंधी सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी, जो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से ले सकते हैं। संतान की शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आज आप उन्हें उनके गुरुजनों से बातचीत करके समाप्त करने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका यदि कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है, जो लोग मीडिया व मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफा मिलने के पूरी संभावना है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज दूर हो सकता है। आपकी आज किसी अपने परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अच्छे काम के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को समाप्त कर देंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने घर के रखरखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों की सलाह से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनका आज किसी बाहरी व्यक्ति के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है। अचानक से आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ अड़चने आ सकती हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। कामकाज अधिक होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भूल जाएंगे, लेकिन आपको घर परिवार में यदि कुछ समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, तो उन्हें आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति योजना संपत्ति दिलाने वाला रहेगा। रक्त सम्बंधी रिश्तेदारों से नज़दीकियां बढ़ेंगी और आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में आप तालमेल बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो आपका बजट बढ़ सकता है, इसलिए आप बजट बनाकर चलेगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

HINDU VEDIC PANCHANG TODAYHINDU VEDIC PANCHANG TODAY

*~ वैदिक पंचांग व राशिफल ~*    *दिनांक – 12 जनवरी 2023*  *दिन – * गुरूवार*  *विक्रम संवत – 2079*  *शक संवत -1944*  *अयन – दक्षिणायन*  *ऋतु – शिशिर ॠतु*   *मास

हिंदू पंचांग 30 दिसम्बर 2023हिंदू पंचांग 30 दिसम्बर 2023

हिंदू पंचांग  30 दिसम्बर 2023 आज  की हिंदी तिथि युगाब्द-५१२५ विक्रम संवत-२०८० तिथि – तृतीया सुबह 09:43 तक तत्पश्चात चतुर्थी दिनांक – 30 दिसम्बर 2023 दिन – शनिवार अयन – दक्षिणायन