IUNNATI SHIV PURAN शिव संकल्प सूत्र : शयन कालीन मंत्र

शिव संकल्प सूत्र : शयन कालीन मंत्र

शिव संकल्प सूत्र : शयन कालीन मंत्र post thumbnail image

शिव संकल्प सूत्र 

शयन कालीन मंत्र–

ओ३म् चरित्र का निर्माण मन पर नियंत्रण से होता हैं | यजुर्वेद के शिव संकल्प सूत्र मन को नियंत्रण करने में अत्याधिक सहायक हैं | अपने बालक बालिकाओ को नित्य रात्री में शयन पूर्व इन मंत्रो से प्रार्थना करना सिखाये | स्वंय भी नित्य प्रार्थना करे परमात्मा से | शीघ्र आप जीवन में परिवर्तन देखेंगे | 

मंत्रो के भाष्य महर्षि दयानंद के प्रस्तुत किये जा रहे हैं | 

यजुर्वेद ३४-१ पदार्थ : (यत्) जो (जाग्रतः) जाग्रत अवस्था में (दुरम् उदैती) दूर दूर भागता हैं और (सुप्तस्य) सुप्त अवस्था में भी (तथा+एव) उसी प्रकार ही (एती) जाता है | (तत्) वह (दूरं गमं) दूर दूर पहुचने वाला (ज्योतिषां ज्योतिः) ज्योतियो का भी ज्योति रूप प्रधान इन्द्रीय (एकं) एकमात्र (दैव) दिव्य शक्ति सम्पन्न (में मनः) मेरा मन (शिवसंकल्पमस्तु) शुभ संकल्पों वाला (अस्तु) हो | 

यजुर्वेद ३४-२ पदार्थ : (येन) जिस मन से (अपसः) पुरुषार्थी (धीराः)धीर और (मनीषिणः) मनस्वी या मननशील पुरुष (यज्ञे) सत्कर्म और (विदथेषु) युद्धादि में भी (कर्माणि) इष्ट कर्मो को (क्रन्वन्ति) करते हैं और (यत्) जो (अपुर्वम्) अपूर्व हैं और (प्रजानाम्) प्राणियों के (अन्त) भीतर (यक्षम्) मिला हुआ हैं (तत्) वह (में) मेरा (मनः) मन (शिवसंकल्पमस्तु) शिव संकल्पो वाला हो | 

 यजुर्वेद ३४-३ पदार्थ : (यत्) जो मन (प्रज्ञानं) ज्ञान (चेतः) चिंतन (उत) और (धृति) धैर्य से युक्त हैं (च) और (यत्) जो (प्रजासु) प्रजाओ के (अन्तः) अंदर (अमृतम्)अमृत (ज्योतिः) ज्योति हैं और (यस्मात्) जिसके (ऋते) विना (किंचन) कुछ (कर्म) काम (न) नहीं (क्रियते) किया जाता हैं (तन्मे मनः) वह मेरा मन (शिवसंकल्पमस्तु) शिव संकल्पों वाला हो | 

यजुर्वेद ३४-४ पदार्थ : (येन) जिस (अमृतेन) अमर मन से (भूतम्) भूत (भुवनम्) वर्तमान (भविष्यत्) भविष्य सब कुछ (परिग्रहीतम्) परिगृहीत हैं | (येन) जिस मन से (सप्त होता) सात (ऋत्वाजो) द्वारा होने वाला यज्ञ (तायते) फैलाया जाता हैं (तन्मे मनः) वह मेरा मन (शिवसंकल्पमस्तु) अच्छे संकल्पों वाला हो | 

यजुर्वेद ३४-५ पदार्थ : हे प्रभो ! (यास्मिन्) जिस शुद्ध मन में (ऋचः साम) ऋग्वेद और सामवेद तथा ((यास्मिन्) जिसमे (प्रजानाम्) प्राणियों के समग्र (चित्तम्) ज्ञान (ओतम्) सूत में मणियों के सामान सम्बद्ध हैं (तत्) वह (में) मेरा (मनः) मन (शिवसंकल्पमस्तु) उत्तम संकल्पों वाला हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

शिव पुराण इकत्तीसवां अध्याय : सप्तऋषियों का आगमन और हिमालय को समझानाशिव पुराण इकत्तीसवां अध्याय : सप्तऋषियों का आगमन और हिमालय को समझाना

शिव पुराण  इकत्तीसवां अध्याय – श्री रूद्र संहिता(तृतीय खंड) विषय :- सप्तऋषियों का आगमन और हिमालय को समझाना  ब्रह्माजी बोले-ब्राह्मण के रूप में पधारे स्वयं भगवान शिव की बातों का

शिव पुराण अड़तालीसवां अध्याय: शिव-पार्वती का विवाह आरंभशिव पुराण अड़तालीसवां अध्याय: शिव-पार्वती का विवाह आरंभ

शिव पुराण  अड़तालीसवां अध्याय – श्री रूद्र संहिता (तृतीय खंड) विषय:–शिव-पार्वती का विवाह आरंभ ब्रह्माजी बोले- हे नारद ! गर्ग मुनि की आज्ञा के अनुसार शैलराज हिमालय ने कन्यादान की

शिवलिंग पर बने त्रिपुण्ड् की तीन रेखाओं का रहस्य शिवलिंग पर बने त्रिपुण्ड् की तीन रेखाओं का रहस्य 

शिवलिंग पर बने त्रिपुण्ड् की तीन रेखाओं का रहस्य  प्राय: साधु-सन्तों और विभिन्न पंथों के अनुयायियों के माथे पर अलग- अलग तरह के तिलक दिखाई देते हैं । तिलक विभिन्न