IUNNATI HINDU PANCHANG वैदिक पंचांग – 07 अगस्त 2023

वैदिक पंचांग – 07 अगस्त 2023

वैदिक पंचांग 

 *दिनांक – 07 अगस्त 2023*

 *दिन – सोमवार*

 *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*

 *शक संवत -1945*

 *अयन – दक्षिणायन*

 *ऋतु – वर्षा ॠतु* 

*मास – अधिक श्रावण*

 *पक्ष – कृष्ण* 

 *तिथि – सप्तमी 08 अगस्त प्रातः 04:14 तक तत्पश्चात अष्टमी*

 *नक्षत्र – अश्विनी 08 अगस्त रात्रि 01:16 तक तत्पश्चात भरणी*

 *योग – शूल शाम 06:17 तक तत्पश्चात गण्ड*

 *राहुकाल – सुबह 07:52 से सुबह 09:29 तक*

 *सूर्योदय-06:15*

 *सूर्यास्त- 19:13*

 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

 *व्रत पर्व विवरण – 

 *विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*बाधाएं दूर करने के लिए सावन सोमवार पर करे यह उपाय*

 *घर में बिमारी न आये* 

 *दरवाजे पर नीम और आसो के पत्तों का तोरण लगाने से घर में बिमारी नहीं आयेगी ।*

 *वास्तु शास्त्र* 

 *न रखे ये तस्वीरें*

 *ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव या जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटेदार पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और लगातार इन चित्रों को देखते रहने से जीवन मे अच्छी घटना बंद हो जाती है।

 *छोटे बच्चों की तंदुरस्ती बढ़ाने* 

 *दूध के १ १/२ घंटे के अन्तराल पे ( पहले या बाद में ) , ३ तुलसी के पत्तों को पीसकर १ बूंद शहद मिलकर बच्चों को चटा दो । इससे तंदुरस्ती बढेगी और पेट की तकलीफ़ भी नहीं होगी ।*

 पंचाग दर्शन*

*नव ग्रहणां अधीनस्थ जीवनम्*

*मार्गदर्शक – 911 16 336 39*

*पंडित श्री राम कथा वाचक कैलाश नारायण वैष्णव भोपाल—–*

*आज दिनांक 7 अगस्त 2023 सोमवार- श्रावण अधिक मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि मध्यरात्रि बाद 4-14 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी- गंडमूल अश्विनी नक्षत्र मध्यरात्रि 1-16 बजे तक रहेगा फिर भरणी नक्षत्र शुरू होगा- शूल योग शाम 6-17 बजे तक रहेगा फिर गंड योग शुरू होगा- भद्रा सुबह सूर्योदय से शाम 4-41 बजे तक रहेगी फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात मेष राशी में गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 7-46 बजे से 9-25 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-17 बजे से 1-10 बजे तक रहेगा- रवियोग सुबह सूर्योदय से मध्यरात्रि 1-16 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-06 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 7-21 बजे होगा* 

*आज श्रावण अधिक का तीसरा सोमवार है* 

 *श्री राम दैनिक राशिफल*

*मेष* आपके लिए तो इस पुरे महीने का सबसे शानदार दिन है अगर आपको कोई नया काम शुरू करना हो या पद ग्रहण करना हो या जमीन जायदाद वाहन आदि खरीदना हो तो आज खरीद सकते है | हनुमन्ताचार्य के अनुसार आज आपको लाभ होगा आर्थिक स्थति में नयी उम्मीद जागेगी | 

*वृषभ* आपके लिए थोडा सा विपरीत ग्रह गौचरवाला दिन बन गया है अगर किसी से आज उधार लिया तो वापस देने में मुश्किल होगी और  हनुमन्ताचार्य अनुसार तो आज आपको अपनी वाणी में मिठास रखने की जरुरत है साथ ही चौक्कना रहने की भी आवश्यकता है | 

*मिथुन* आपके लिए आज का दिन नया सवेरा है खुशियों से भरपूर दिन है ऐसे समय में खुलकर आपको अपने परिवार के साथ एन्जॉय करना चाहिए | हनुमन्ताचार्य के अनुसार तो आज आपका काम काज और व्यवहार लाभदायक रहेगा ही साथ में अनेक प्रशंसा और प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी होगी | 

*कर्क* आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत प्रदान कर रहा है | अब आपको नए नये आइडिया और विचार आयेगे कुछ नया करने की सोच सकते है | वैसे हनुमन्ताचार्य यह कहते है की आपको इस समय में परिवर्तन का योग चल रहा है अगर कुछ बदलना चाहे तो बदलावा लाभदायक सिद्ध होगा | 

*सिंह* आपके लिए दिन अच्छा है आपके पुराने रुके अटके काम आज बन जायेगे बस थोडा सा प्रयास करे | हनुमन्ताचार्य के अनुसार आपको आज धार्मिक कार्यो से लाभ होगा कुछ खर्च होगा लेकिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होकर ही रहेगी | सभी के साथ आज विनम्रता से पेश आये | 

*कन्या* आपके लिए समय विपरीत चल रहा है | मानसिक कष्ट या शरीरिक कष्ट भी आज संभव है | अपनी तबियात का ख्याल रखे | हनुमन्ताचार्य यह कहते है की आज आप सभी बड़े, बुड्ढे, बुजर्ग, साधू-संत, फ़क़ीर, माता पिता आदि का आशीर्वाद ले| दानपुन और धार्मिक कार्यो में आज व्यस्त रहे तो अच्छा | 

*तुला* आज आपका दिन अच्छा है | खासकर के विवाहित है तो आज जीवनसाथी का सम्पूर्ण समर्पण और प्रेममय साथ और सहयोग मिलेगा | हनुमन्ताचार्य यह कहते है की आज आपका ध्यान विपरीत लिंगी की तरफ आकर्षित रहेगा और कोई पुराना छूटा बिछड़ा प्रेमी भी मिल सकता है | 

*वृश्चिक* आपके लिए दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा | किसी पर इतना अधिक भरोसा न करे की वह आपके विश्वास का लाभ उठा जाए और आपको समस्या में डालकर छोड़ दे | हनुमन्ताचार्य यह कहते है की अपने मन की बात किसी को बताने से आपका नुक्सान हो जायेगा | रोग का इलाज करवाए | 

*धनु* आपके लिए दिन बहुत अच्छा है कोई शुभ समाचार मिलने से आज पारिवारिक खुशिया बढ़ेगी | हनुमन्ताचार्य के अनुसार आज आपको तरक्की उन्नति या कोई ऐसा मनोरथ पूरा हो सकता है जिसकी आपको काफी समय से तलाश थी या इंतज़ार था | आर्थिक स्थति में सुधार होगा | 

*मकर* आपके लिए दिन मामूली सा अपसेट रचने वाला बना है इस समय में कोई आप ऐसा काम न करे जिससे किसी का दिल दुखे | हनुमन्ताचार्य यह कहते है  की अपने काम से काम रखे किसी के उकसावे में आकर अपना व्यवहार न बदले और न ही नया कोई इन्वेस्ट करे | घरेलु संबंधो पर ध्यान दे | 

*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन शानदार सफलता से भरपूर है | नए काम के प्रति रूचि बढ़ेगी आपको साथ और सहयोग भी मिलेगा | हनुमन्ताचार्य के अनुसार आज आप पारिवारिक सफलता प्राप्त करेगे जिससे सभी  को खुशिया प्राप्त होगी | नए मित्र बनेगे और यात्रा के योग बन रहे है | 

*मीन* आपके लिए आज का दिन तो निश्चित रूप से सफलता के साथ साथ आर्थिक उन्नतिकारक बन गया है | हनुमन्ताचार्य कहते है की आज आप अपने घर आये सभी मेहमानों का दिल खोलकर और ख़ुशी ख़ुशी स्वागत करे न जाने किस रूप में कोई आज आपका लाभदायक काम बनाने में मददगार बन जाये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

आज 27 सितम्बर 2023 का हिन्दू पंचांगआज 27 सितम्बर 2023 का हिन्दू पंचांग

आज का हिन्दू पंचांग  दिनांक – 27 सितम्बर 2023 दिन – बुधवार विक्रम संवत् – 2080 शक संवत् – 1945 अयन – दक्षिणायन ऋतु – शरद मास – भाद्रपद पक्ष

HINDU VEDIC PANCHANGHINDU VEDIC PANCHANG

 वैदिक पंचांग व राशिफल~*    *दिनांक – 06 जनवरी 2023*  *दिन – शुक्रवार*  *विक्रम संवत – 2079*  *शक संवत -1944*  *अयन – दक्षिणायन*  *ऋतु – शिशिर ॠतु*   *मास – पौष मास*

HINDU PANCHANGHINDU PANCHANG

जय सत्य सनातन आज की हिंदी तिथि युगाब्द-५१२४ विक्रम संवत-२०७९ तिथि – दशमी दिनांक – 18 दिसम्बर 2022 दिन – रविवार शक संवत् – 1944 अयन – दक्षिणायन ऋतु –