IUNNATI ADHYATMIK UNNATI भोग नन्दीश्वर मंदिर, चिकबलापुरा,(कर्नाटक)

भोग नन्दीश्वर मंदिर, चिकबलापुरा,(कर्नाटक)

भारत के भव्य और अकल्पनीय मन्दिरों से हिन्दुओं परिचय करवाने की इस श्रृंखला में आज हम आपका परिचय करवा रहे हैं 

भोग नन्दीश्वर मंदिर, 

चिकबलापुरा,(कर्नाटक)

भगवान शिव को समर्पित यह विशाल व अद्भुत मंदिर कर्नाटक राज्य के बैंगलोर शहर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर चिकबलापुरा शहर में नंदी की पहाड़ियों पर स्थित है।

यह मंदिर 9वीं शताब्दी में बना कर्नाटक राज्य के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है जो भगवान शिव को समर्पित है। इसका निर्माण नोलाम्बा के शासकों द्वारा करवाया गया था। बाद में समय- समय पर विभिन्न राजाओं द्वारा इसके निर्माण को आगे बढ़ाया गया जिसमे बाना, गंगा, चोला व विजयवाड़ा के राजवंश प्रमुख थे।

 यह मंदिर प्राचीन सभ्यता में बने उत्कृष्ट कला का एक जीवंत उदहारण है जिसे पहाड़ियों के बीच बनाया गया है। इसकी सुंदरता का अनुमान आप इसी बात से ही लगा सकते है कि यह मंदिर चारो ओर से 5 पहाड़ियों ब्रह्मगिरी, विष्णुगिरी, स्कंदगिरी, दिव्यगिरी व नंदी दुर्गा से घिरा हुआ है जो इसे और भी अद्भुत बनाती है।

 “अरुणाचलेश्वर” और शिव के “भोग नंदेश्वर” रूपों का प्रतिनिधित्व हिंदू कथा के अनुसार, भगवान शिव के जीवन में दो चरण हैं: बचपन और युवा। “उमा-महेश्वरा” मंदिर में तीसरे चरण में शिव पार्वती देवी के विवाह का चित्रण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

मनसा शक्तिपीठ

मनसा शक्तिपीठ विशेषता पौराणिक कथामनसा शक्तिपीठ विशेषता पौराणिक कथा

मनसा शक्तिपीठ सती माता के शक्तिपीठों की इस श्रांखला में आज जानेंगे मनसा शक्तिपीठ के बारे में मनसा शक्तिपीठ तिब्बत में स्थित है। यह शक्ति पीठ सबसे शुद्ध और पवित्र

माता सती से जुड़े 51 शक्तिपीठमाता सती से जुड़े 51 शक्तिपीठ

माता सती से जुड़े 51 शक्तिपीठों के बारे में जो पूरे भारतीय उपमहाद्वीप भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्री लंका और बांग्लादेश में स्तिथ है। 1.-हिंगलाज:- कराची से 125 किमी दूर है।

रामेश्वरदास मंदिर

भारत का वह मंदिर जहां पैसे चढ़ाना सख़्त मना है –भारत का वह मंदिर जहां पैसे चढ़ाना सख़्त मना है –

रामेश्वरदास मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी रामेशर दास मंदिर हरियाणा के महेंद्रगढ़  ज़िले में नारनौल शहर से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर बामनवास गाँव स्थित है ।यह गाँव