IUNNATI ADHYATMIK UNNATI भोग नन्दीश्वर मंदिर, चिकबलापुरा,(कर्नाटक)

भोग नन्दीश्वर मंदिर, चिकबलापुरा,(कर्नाटक)

भारत के भव्य और अकल्पनीय मन्दिरों से हिन्दुओं परिचय करवाने की इस श्रृंखला में आज हम आपका परिचय करवा रहे हैं 

भोग नन्दीश्वर मंदिर, 

चिकबलापुरा,(कर्नाटक)

भगवान शिव को समर्पित यह विशाल व अद्भुत मंदिर कर्नाटक राज्य के बैंगलोर शहर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर चिकबलापुरा शहर में नंदी की पहाड़ियों पर स्थित है।

यह मंदिर 9वीं शताब्दी में बना कर्नाटक राज्य के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है जो भगवान शिव को समर्पित है। इसका निर्माण नोलाम्बा के शासकों द्वारा करवाया गया था। बाद में समय- समय पर विभिन्न राजाओं द्वारा इसके निर्माण को आगे बढ़ाया गया जिसमे बाना, गंगा, चोला व विजयवाड़ा के राजवंश प्रमुख थे।

 यह मंदिर प्राचीन सभ्यता में बने उत्कृष्ट कला का एक जीवंत उदहारण है जिसे पहाड़ियों के बीच बनाया गया है। इसकी सुंदरता का अनुमान आप इसी बात से ही लगा सकते है कि यह मंदिर चारो ओर से 5 पहाड़ियों ब्रह्मगिरी, विष्णुगिरी, स्कंदगिरी, दिव्यगिरी व नंदी दुर्गा से घिरा हुआ है जो इसे और भी अद्भुत बनाती है।

 “अरुणाचलेश्वर” और शिव के “भोग नंदेश्वर” रूपों का प्रतिनिधित्व हिंदू कथा के अनुसार, भगवान शिव के जीवन में दो चरण हैं: बचपन और युवा। “उमा-महेश्वरा” मंदिर में तीसरे चरण में शिव पार्वती देवी के विवाह का चित्रण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

कपालीश्वर मंदिर,चेन्नईकपालीश्वर मंदिर,चेन्नई

अपने सामर्थ्य को पहचान कपालीश्वर मंदिर,चेन्नई चेन्नई के उपनगर मलयापुर में स्थित है यह मंदिर भगवान महादेव शिव एवं माता पार्वती को समर्पित है। इस मंदिर का नाम कपाली और

द्वारकाधीश मंदिर, द्वारका(गुजरात) द्वारकाधीश मंदिर, द्वारका(गुजरात) 

द्वारकाधीश मंदिर, द्वारका(गुजरात)  द्वारकाधीश मंदिर हिन्दूओं का प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण स्थान है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर गोमती नदी के तट पर तथा इस स्थान

हमारे मंदिर हमारी धरोहरहमारे मंदिर हमारी धरोहर

हमारे मंदिर हमारी धरोहर कर्नाटक के बेल्लारी जिले के हपी नामक नगर में हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर स्थापित है। वर्तमान का यह क्षेत्र प्राचीन की किष्किंधा नगरी है और