IUNNATI ADHYATMIK UNNATI पंच रथ मंदिर महाबलीपुरम(तमिलनाडु) 

पंच रथ मंदिर महाबलीपुरम(तमिलनाडु) 

पंच रथ मंदिर

 महाबलीपुरम(तमिलनाडु) 

तमिलनाडु में कई प्राचीन शहर है जिसमें से एक है महाबलीपुरम जो समुद्र तट पर स्थित है। इस शहर का इतिहास बहुत ही प्राचीन और भव्य है। 

इसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया है।

 7वीं और 10वीं सदी के पल्लव राजाओं द्वारा बनाए गए कई मंदिर और स्थान यहां की शोभा बढ़ा रहे हैं। कांचीपुरम पर राज करने वाले पल्लवों की यह दूसरी राजधानी थी। 

 महाबलीपुरम के समुद्री तट पर पंच रथ या पंच पांडवों का रथ नामक मंदिर है। यह एक सुन्दर स्मारक परिसर है जिसका निर्माण 7वीं सदी में महेंद्र वर्मन प्रथम और बेटे नरसिंह वर्मन प्रथम ने करवाया था। 

 पंच रथ के पांच स्मारकों को पूरी तरीके से रथ के समान बनाया गया है जो सभी ग्रेनाइट पत्थर को खोद-खोद कर बनाए गए हैं। इसमें महाभारत की कहानी को दर्शाते हुए कलाकृतियां देखने को मिलती हैं। यह सभी रथ बड़े से छोटे आकार में इस प्रकार से हैं- धर्मराज रथ, भीम रथ, अर्जुन रथ, नकुल एवं सहदेव रथ और द्रौपदी रथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

इतगी महादेव मंदिर, कोप्पल (कर्नाटक)इतगी महादेव मंदिर, कोप्पल (कर्नाटक)

इतगी महादेव मंदिर, कोप्पल (कर्नाटक)  इतगी महादेव मंदिर कर्नाटक के कोप्पल के उत्तर-पश्चिम में 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है  महादेव को समर्पित यह मंदिर 1112 ईस्वी में कल्याणी

हिंदू मान्यताओं का वैज्ञानिक आधारहिंदू मान्यताओं का वैज्ञानिक आधार

“हिंदू मान्यताओं का वैज्ञानिक आधार” प्रश्नोत्तरी  प्र ० 1 – चंद्र ग्रहण की स्थिति कैसे बनती है? उत्तर:- पूर्णिमा के दिन पृथ्वी की स्थिति सूर्य और चंद्रमा के बीच में

रामेश्वरदास मंदिर

भारत का वह मंदिर जहां पैसे चढ़ाना सख़्त मना है –भारत का वह मंदिर जहां पैसे चढ़ाना सख़्त मना है –

रामेश्वरदास मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी रामेशर दास मंदिर हरियाणा के महेंद्रगढ़  ज़िले में नारनौल शहर से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर बामनवास गाँव स्थित है ।यह गाँव