IUNNATI ADHYATMIK UNNATI खाटूश्याम जी – खाटूधाम

खाटूश्याम जी – खाटूधाम

क्या लगता है आपको ? 

खाटूधाम कोई घूमने का स्थान है ?

खाटू सिर्फ़ एक गाँव है जहाँ आपको सिर्फ़ देखने जाना है कि वहाँ ऐसा क्या है जो लाखों की भीड़ जाती है ?

ये कलयुग है प्यारे 

क्योकि जितना मेरा बाबा देना जानता है वो वापस भी लेना जानता है…आपकी ग़लत फ़हमी रह रही होगी की इसके दरबार में इत्र फेंकने से आपकी माँगी मन्नत पूरी हो जाएगी या प्रशाद फेंकने से वो अरदास आपकी लग जाएगी ?

बाबा को नहीं चाहिए ये सब…क्योकि कलयुग का प्रसार जैसे जैसे बढ़ रहा है बाबा के भक्तों की क़तार भी बढ़ती जा रही है…जिनके पास भाव है जो वर्षों से खाटू की चोखट पर आ रहे है उनको पूछो प्रशाद कैसे चढ़ता है ? 

कैसे नारियल बांधा जाता है ?

कैसे इसके दरबार में इत्र चढ़ता है ?

खाटू धाम जाओ तो श्रद्धा से जाओ की मुझे बाबा के दर्शन की एक झलक पानी है जिससे मैं इस कलयुग के दुखों से पार पा सकु, प्रशाद मेरे मालिक को इस कद्र अर्पित करूँ जिससे मेरे 2 वक्त की रोज़ी रोटी का इंतज़ाम मेरा श्याम कर दे । 

लाखों की भीड़ में सिर्फ़ बाबा को भोग दिखा कर अपने घर के मंदिर में लाकर लगा दो वो बड़ी ख़ुशी ख़ुशी आपका प्रशाद खाने खाटू से चल कर आएगा…

इत्र को इस भाव से बाबा के दरबार लेकर जाऊ की मेरे घर का वातावरण महक उठे 

ना की किसी श्याम भक्त के पैरो में मेरे इत्र कि शीशी का काँच लगे और मैं पाप का भागी बनु …

आपकी क़तार में कोई प्रेमी अगर इत्र बाबा की और फेंकता है या प्रशाद फेंकता है कोई माला फेंकता है फ़ुल फेंकता है तो उसे कड़े से कड़े नियमो के साथ रोके और उसे बताये की प्रशाद और इत्र की महिमा सर्वोपरी है…लाइन को आगे बढ़ाने वाले गार्ड या मंदिर कमेटी सिर्फ़ आपको रास्ता बता सकती है आपको आपके पाप करने से ज़्यादा समय तक नहीं रोक सकती…उनका लगाया गया शीशा इस बात का प्रमाण था कि भक्तों कि शालीनता फीकी पड़ गई है…आपकी महिमा का बखान करके अगर कोई पहली बार खाटू आया है तो उसे बताना कि प्रशाद नहीं चढ़ा पाये तो बाबा की और दिखा कर अपने घर ले आओ..वो किसी ना किसी रूप में स्वीकार ज़रूर करते है मगर आपके फेंकने कि कला किसी रूप में स्वीकार नहीं होती है 

मेरा कर्तव्य था आपको पाप से बचाना 

मेरा कर्तव्य है आपको आपकी शालीनता बताना 

मेरा कर्तव्य है मेरे भगवान में प्रति आपके कलयूगी भाव को बदलना 

रास्ते हज़ार है मगर मंज़िल सिर्फ़ मेरा लखदातार है

Hare k sahare ki Jai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

Kinnaur Mahadev Temple / Maheshwar Mahadev TempleKinnaur Mahadev Temple / Maheshwar Mahadev Temple

किन्नौर महादेव मंदिर, जिसे महेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित एक प्राचीन और पवित्र स्थल है। यह मंदिर भगवान

भोग नन्दीश्वर मंदिर

भोग नन्दीश्वर मंदिर, चिकबलापुरा,(कर्नाटक)भोग नन्दीश्वर मंदिर, चिकबलापुरा,(कर्नाटक)

भारत के भव्य और अकल्पनीय मन्दिरों से हिन्दुओं परिचय करवाने की इस श्रृंखला में आज हम आपका परिचय करवा रहे हैं  भोग नन्दीश्वर मंदिर,  चिकबलापुरा,(कर्नाटक) भगवान शिव को समर्पित यह

Chidambaram Nataraja Temple, (Tamil Nadu)Chidambaram Nataraja Temple, (Tamil Nadu)

 चिदंबरम नटराजा मंदिर,  चिदंबरम(तमिलनाडु)   चिदंबरम नटराजा मंदिर दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है,यह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 245 किलोमीट दूर चेन्नई-तंजावुर मार्ग पर स्थित है। यह