IUNNATI ADHYATMIK UNNATI पंचवक्त्र महादेव मंदिर मंडी(हिमाचल प्रदेश)

पंचवक्त्र महादेव मंदिर मंडी(हिमाचल प्रदेश)

पंचवक्त्र महादेव मंदिर

मंडी(हिमाचल प्रदेश)

 जिस तरह काशी गंगा के किनारे बसा है, ठीक उसी तरह मंडी व्यास नदी के तट पर बसा है। काशी की तरह मंडी में भी कई ऐतिहासिक धार्मिक स्थल स्तिथ हैं। इन्हीं धार्मिक स्थलों में से एक है पंचवक्त्र महादेव मंदिर।

 भगवान शिव को समर्पित यह अद्भुत स्थल सुकेती और ब्यास नदियों के संगम पर स्थित है। पंचवक्त्र महादेव मंदिर एक अत्यंत ही प्राचीन धार्मिक स्थल है। इसका निर्माण राजा अजबर सेन ने 16वीं सदी के पूर्वार्द्ध में करवाया था।

 मंदिर एक विशाल मंच पर खड़ा है और बहुत अच्छी तरह से सुसज्जित है। यह भूतनाथ और त्रिलोकीनाथ मंदिरों जैसा बनाया गया शिखराकार भव्य मंदिर है। मंदिर की छत बनाने में उत्तम किस्म का पत्थर प्रयुक्त किया गया है। मंदिर विशिष्ट शिखर वास्तुकला शैली में बनाया गया है, जो आश्चर्यजनक है।

 मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की विशाल पंचमुखी प्रतिमा स्थापित है। भगवान शिव की एक बहुत बड़ी मूर्ति है जिसके पाँच मुख हैं जो भगवान शिव के विभिन्न रूपों अघोरा, ईशान, तत्पुरुष, वामदेव और रुद्र को दर्शाते हैं।

 मंदिर का दरवाजा व्यास नदी की ओर है। दोनों ओर द्वारपाल हैं। मंदिर में कई स्थानों पर सांप की आकृतियां स्थित हैं। नंदी की मूर्ति भी भव्य है, जिसका मुख गर्भगृह की ओर है। पंचवक्त्र महादेव मंदिर संरक्षित स्मारकों में से एक है, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आता है और इसे राष्ट्रीय स्थल घोषित किया गया है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

जगन्नाथपुरी

जगन्नाथपुरी मंदिरजगन्नाथपुरी मंदिर

4 धामों में से एक धाम जगन्नाथपूरी जगन्नाथपुरी भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित है, और यहां पर जगन्नाथ मंदिर है, जो हिन्दू धर्म के एक प्रमुख धार्मिक स्थलों में

SHREE KRISHAN MATH

 श्री कृष्ण मठ, उडुपी(कर्नाटक) श्री कृष्ण मठ, उडुपी(कर्नाटक)

अपने सामर्थ्य को पहचानो  श्री कृष्ण मठ, उडुपी(कर्नाटक) कर्नाटक के उडुपी शहर में कन्हैया का एक अत्यंत विलक्षण मंदिर है। अगर आप भी किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के बारे

Badami Cave Temple, Badami (Karnataka) Badami Cave Temple, Badami (Karnataka) 

बादामी गुफा मंदिर, बादामी(कर्नाटक)  बादामी गुफा मंदिर, भारत के कर्नाटक के उत्तरी भाग में बागलकोट जिले के एक शहर बादामी में स्थित हिंदू गुफा मंदिरों का एक परिसर है। गुफाओं